ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट में फंसे 13 लोग:बच्चों और बुजुर्गों समेत 20 मिनट तक अंदर रहे; अलार्म भी नहीं किया काम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में सोमवार शाम लिफ्ट करीब 20 मिनट तक अटक गई। टावर एम की पैसेंजर लिफ्ट में बच्चों और बुजुर्गों समेत 13 लोग फंस गए। फंसे लोगों ने इंटरकॉम और सिक्योरिटी अलार्म से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन अलार्म ने भी काम नहीं किया। बताया गया कि कुछ बच्चे, सीनियर सिटीजन और अन्य लोग ऊपरी मंजिल से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक झटके के साथ बीच के फ्लोर पर रुक गई। अंदर फंसे लोगों ने कई बार इंटरकॉम और सिक्योरिटी अलार्म बजाया, लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बाहर जुटे लोग लिफ्ट के अंदर से बच्चों के रोने की आवाज बाहर आई तो सोसाइटी के लोगों ने सुरक्षा गार्ड और मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद लिफ्ट का गेट फर्स्ट फ्लोर पर खोला गया। इसके बाद सभी 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। निवासियों का आरोप- रोज अटकती है लिफ्ट सोसाइटी निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि लिफ्ट के रखरखाव में कमी के कारण समस्या बढ़ रही है। उनका कहना है कि सोसाइटी में लिफ्ट अटकना अब आम हो गया है। निवासियों के मुताबिक, लिफ्ट के बार-बार अटकने से उन्हें परेशानी और डर का सामना करना पड़ता है। सोमवार की घटना में भी अगर अलार्म और इंटरकॉम समय पर काम करते तो लोगों को काफी देर तक लिफ्ट में फंसे नहीं रहना पड़ता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)