हरदोई में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप:5 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ FIR
हरदोई में विवाहिता ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि घटना के बाद उसने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। एसीजेएम चतुर्थ की अदालत के आदेश पर घटना के करीब पांच महीने बाद रविवार दोपहर 1:22 बजे कासिमपुर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घर में घुसकर वारदात का आरोप पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने पति के साथ मायके में रहती है। 30 अप्रैल 2026 को उसका पति ड्यूटी पर गया था, जबकि पिता दवा लेने बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का जसकरन सिंह दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया। पीड़िता का आरोप है कि जसकरन सिंह और उसके एक साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरे आरोपी ने वीडियो और तस्वीरें बना लीं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। वीडियो वायरल करने की धमकी का दावा पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने या शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने वीडियो उसके गांव और ससुराल वालों को दिखाने की बात कही। डर के कारण उसने तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की। पीड़िता का दावा है कि इसके बाद आरोपी उस पर छींटाकशी करने लगे। उसने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस एसीजेएम चतुर्थ की अदालत के आदेश के बाद कासिमपुर पुलिस ने जसकरन सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, निजता के उल्लंघन, चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने और जबरन घर में घुसने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)