गृह मंत्रालय की स्थायी समिति के चेयरमैन बने डॉ. राधामोहन:लगातर तीसरी बार मिली जिम्मेदारी; प्रियंका गांधी, संजय सिंह सहित 30 सदस्य
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल को लगातार तीसरी बार गृह मंत्रालय की स्थाई समिति का चेयरमेन बनाया गया है। इस समिति में चेयरमैन के अलावा 30 अन्य सांसदों को सदस्य बनाया गया है। इनमें 9 राज्यसभा से और 21 लोकसभा के सदस्य हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष संजय सिंह सहित 30 सांसदों को सदस्य बनाया गया है। डॉ. अग्रवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उनके ऊपर विश्वास बनाए रखा है, इसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। डॉ. अग्रवाल 2024-25 से इस समिति के चेयरमैन हैं। जानिए समिति में कौन बना सदस्य चेयरमैन के अलावा इस समिति में राज्यसभा से हरीश बीरन, सामिक भट्टाचार्य, तरुण चुग, अजय माकन, डेरेक ओ ब्रायन, संजय राउत, नीरज शेखर, संजय सिंह व संजय यादव को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह लोकसभा से अफजल अंसारी, रचना बनर्जी, आशीष दूबे, सतीश कुमार गौतम, गुरमीत सिंह मीत। नवीन जिंदल, अप्पाला नायडू कालीसेट्टी, सौमित्र खान, ज्योतिर्मय सिंह महतो, थिरु दयानिधि मारन, देलकर कालाबेन मोहनभाई, जयप्रकाश, के राधाकृष्णन, बीवाई राघवेंद्र, विष्णु दयाल राम, माला रॉय, डॉ. राजकुमार संगवान, मुहम्मद हमदुल्लाह सईद, प्रियंका गांधी वाड्रा, अमरिंदर सिंह को सदस्य बनाया गया है। अब जानिए डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल के बारे में डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ हैं। चार बार गोरखपुर शहर से विधायक रहे हैं। 2002 में पहली बार विधायक बने और लगातार जीत दर्ज करते रहे। 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताते हुए राज्यसभा का सदस्य बनाया। उसके कुछ समय बाद ही भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया। कई प्रदेशों के प्रभारी व सह प्रभारी के रूप में भी उन्होंने काम किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)