ग्रीको-रोमन कुश्ती में वाराणसी के पहलवानों का दबदबा:सैफई में हुई 3 दिन की प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Oct 05, 2026 - 17:09
0
ग्रीको-रोमन कुश्ती में वाराणसी के पहलवानों का दबदबा:सैफई में हुई 3 दिन की प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
इटावा के सैफई मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय इनडोर स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार शाम तीन बजे समापन हो गया। अंतिम दिन ग्रीको-रोमन के अलग-अलग भार वर्गों में प्रदेशभर से आए पहलवानों ने दमखम और कुश्ती की तकनीक का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में करीब 400 युवा पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुकाबले खत्म होने के बाद विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के साथ ऑफिशियल को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन मोहिंदर पाल सिंह रहे। क्रीड़ाधिकारी एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया और प्रतियोगिता के तीनों दिनों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर देती हैं। लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को बधाई दी। अयोध्या के शनि यादव को तीसरा स्थान मिला 55 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के हिमांशु मणि प्रथम, बरेली के विनय कुमार यादव द्वितीय रहे। मेरठ के वंश सैनी और अयोध्या के शनि यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम में अलीगढ़ के अतेंद्र प्रथम और मुरादाबाद के शिवम द्वितीय रहे। इस वर्ग में तृतीय स्थान अलीगढ़ के अतेंद्र और मुरादाबाद के शिवम ने हासिल किया। 63 किलोग्राम में वाराणसी के आकाश यादव प्रथम, बरेली के नीरज यादव द्वितीय तथा गोरखपुर के आकाश गिरी और बस्ती के ताहिर अली तृतीय रहे। 67 किलोग्राम में वाराणसी के विशाल यादव प्रथम, अलीगढ़ के सचिन द्वितीय तथा प्रयागराज के कुलदीप यादव और गोरखपुर के अस्मित तृतीय रहे। 72 किलोग्राम में वाराणसी के अनुकल्प यादव प्रथम, मुरादाबाद के नवीन यादव द्वितीय तथा अयोध्या के सर्वेश कुमार गौड़ और मेरठ के तरुण तोमर तृतीय रहे। 77 किलोग्राम में गोरखपुर के राजन यादव प्रथम, मिर्जापुर के राहुल यादव द्वितीय तथा वाराणसी के गोविंद और मुरादाबाद के आकाश यादव तृतीय रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User