गुब्बारा खरीदने के बहाने महिला से लूट:अलीगढ़ में 500 का नोट देकर छुट्टे मांगते समय लूटकर भागा आरोपी; पीछा कर लोगों ने पकड़ा

Oct 08, 2026 - 10:47
0
गुब्बारा खरीदने के बहाने महिला से लूट:अलीगढ़ में 500 का नोट देकर छुट्टे मांगते समय लूटकर भागा आरोपी; पीछा कर लोगों ने पकड़ा
बन्नादेवी क्षेत्र के शहंशाह तिराहे पर बुधवार रात गुब्बारे और खिलौने बेच रही महिला से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले गुब्बारा खरीदने के बहाने महिला से बातचीत की और 500 रुपये का नोट दिया। महिला जब 450 रुपये लौटाने के लिए बटुआ निकालकर रुपये गिनने लगी, तभी युवक ने उसे धक्का देकर पेट में घूंसा मारा और रुपये लूटकर विक्की से भागने लगा। लोहिया नगर निवासी गीता देवी पत्नी अमरपाल के मुताबिक, वह रोजाना की तरह बुधवार रात करीब 9:20 बजे शहंशाह तिराहे पर गुब्बारे बेच रही थीं। इसी दौरान एक युवक विक्की से वहां पहुंचा। उसने गुब्बारा खरीदने की बात कही। महिला ने गुब्बारे की कीमत 50 रुपये बताई। युवक ने 500 रुपये दिए। गीता देवी ने 450 रुपये वापस करने के लिए बटुआ निकाला और रुपये गिनने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अचानक उन्हें धक्का दिया और पेट में घूंसा मार दिया। इसके बाद महिला के रुपये लेकर विक्की से भागने लगा। महिला ने शोर मचाते हुए उसकी विक्की पकड़ ली। आरोपी ने लात मारकर महिला को हटाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं छोड़ा। विक्की पकड़ने के दौरान सड़क पर घिसटती रहीं महिला के मुताबिक, आरोपी विक्की लेकर भागता रहा और वह वाहन पकड़े रहीं। इस दौरान सड़क पर घिसटने से उनके शरीर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आरोपी के पीछे दौड़े। गुलर रोड की ओर लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। गीता देवी का कहना है कि पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब पुत्र सज्जाद निवासी एनआरसी क्लब, तिब्बिया कॉलेज, सिविल लाइंस बताया। उसकी तलाशी लेने पर महिला के लूटे गए 1450 रुपये बरामद होने का दावा किया गया है। आरोपी और विक्की लेकर थाने पहुंची महिला गीता देवी अपने परिवार के साथ आरोपी और विक्की को लेकर बन्नादेवी थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 309(6)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User