गुलाबी गैंग ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
यूपी के फतेहपुर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई कथित अभद्रता और वोट चोरी के आरोपों को लेकर गुलाबी गैंग ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार दिन 3 बजे गुलाबी सेवा संस्थान द्वारा संचालित गुलाबी गैंग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत पाल तथा जिला कमांडर चमेली के नेतृत्व में फतेहपुर जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है और मीडिया द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। जंतर-मंतर पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपनी आवाज उठाने पहुंचे प्रदर्शनकारियों व अपनी कवरेज की जिम्मेदारी निभा रहे पत्रकारों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा कथित तौर पर जो अभद्र व अनुचित व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ये मांगें की गई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)