गुलावठी में महाकाली की शोभायात्रा निकली:मां के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, मनमोहक झांकियां देखने उमड़ा जनसैलाब
बुलंदशहर के गुलावठी में सैनी समाज महाकाली शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में सोमवार देर शाम श्री महाकाली शोभा यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस भव्य धार्मिक आयोजन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां काली के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ टाउन स्कूल से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति कनिष्क नागर पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया और विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी मौजूद रहे। उद्योगपति नरेंद्र नागर ने मां काली के भव्य स्वरूप के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना की और महाआरती उतारकर शोभायात्रा को आगे रवाना किया। शोभायात्रा में शामिल कई मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से मां काली के विभिन्न जीवंत स्वरूपों को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)