गुरसरांय में मानवाधिकार संगठन की बैठक:शकुंन घोष बोलीं- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना उद्देश्य

Oct 01, 2026 - 17:25
0
गुरसरांय में मानवाधिकार संगठन की बैठक:शकुंन घोष बोलीं- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना उद्देश्य
झांसी के गुरसरांय में राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत की मासिक समीक्षा बैठक नगर गुरसरांय स्थित कार्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मानव अधिकारों के संरक्षण, आम जनता की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शकुंन घोष ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना और उसके अधिकारों की रक्षा करना है। राष्ट्रीय प्रभारी विनीता मिश्रा ने क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं, पीड़ितों को समय पर सहायता पहुंचाने और आमजन को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मानवाधिकार जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शोषण और उत्पीड़न के मामलों में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निस्तारण के लिए प्रयास तेज करने पर सहमति बनी। नए सदस्यों को जोड़कर संगठन की स्थानीय इकाइयों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी ने किया। अंत में आभार प्रीती मिश्रा ने व्यक्त किया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User