गुरसरांय में शारदीय नवरात्रि महोत्सव:10 अक्टूबर को निकलेगी मां काली की भव्य अगवानी यात्रा
झांसी के गुरसरांय में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के मुहल्ला पटकाना में मां काली जी की भव्य आगमन यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 'जय माँ काली समिति पटकाना' की बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 अक्टूबर शनिवार को सुबह सात बजे मां काली जी की भव्य अगवानी की जाएगी। समिति के प्रमुख पदाधिकारी पुजारी अभिनव शास्त्री, अध्यक्ष पंकज आर्या, उपाध्यक्ष गगन यादव, सार्थक नायक, अनुज झां, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित सभी भक्त तैयारियों में लगे हैं। यात्रा में घोड़े, डीजे, बैंड आदि रहेंगे। सभी महिलाएं अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर और पुष्प वर्षा कर माँ काली जी की अगवानी करेंगी। आगमन यात्रा रामनगर रोड़ से होते हुए मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली जी प्रांगण में विराम करेगी। 11 अक्टूबर से भक्तगण दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। आरती देखने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए कमेटी की तरफ से लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)