जिलाधिकारी से मिले बजरंग दल कार्यकर्ता:गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग
गोरखपुर जनपद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रांत संयोजक दुर्गेश राव के नेतृत्व में गोरखपुर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आगामी गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों के दौरान भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की पवित्रता, मर्यादा और गरिमा को बनाए रखने के लिए कड़े प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। बजरंग दल का उद्देश्य इन पारंपरिक आयोजनों में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है। बजरंग दल ने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि जनपद की सभी संबंधित गरबा एवं डांडिया समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि ये पारंपरिक आयोजन अपनी पवित्रता के साथ संपन्न हो सकें। इस दौरान पर विभाग संयोजक रंजीत कसौधन, जिला संयोजक राहुल कुमार यादव, जिला सहसंयोजक विकास यादव, गुलशन, शेखर शाहिल, विपिन, विराट, दुर्गेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)