'वाइब्रेंट गुजरात' की तर्ज पर 'वाइब्रेंट यूपी-बिहार' पर काम:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच से गुजरात बना मॉडल
सुल्तानपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार 12:30 बजे वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक जाने वाली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को अलीगंज में झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने अलीगंज बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शी सोच के कारण ही गुजरात विकास का एक मॉडल बनकर उभरा है। बिजली, पानी, सड़क और कृषि जैसी बुनियादी सुविधाओं को जोड़कर गुजरात को समृद्ध बनाया गया। 2001-2002 में 'वाइब्रेंट गुजरात' की शुरुआत कर दुनिया भर के निवेशकों को आमंत्रित किया गया था। उसी की तर्ज पर आज 'वाइब्रेंट उत्तर प्रदेश' और 'वाइब्रेंट बिहार' की दिशा में कार्य हो रहा है। हर गांव और घर तक बिजली पहुंचाई गई 2002-2003 के दौरान ही देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का वित्तीय बाजार बनाने के लिए 'गिफ्ट सिटी' की परिकल्पना की गई थी। 2014 के बाद इसे पूरी गति से शुरू किया गया और आज इसमें करोड़ों रुपये का वैश्विक निवेश आ रहा है। गुजरात में शुरू की गई 'ज्योतिग्राम योजना' के माध्यम से हर गांव और घर तक बिजली पहुंचाई गई थी। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने इसी तर्ज पर काम किया, जिसके परिणामस्वरूप देश के 65 साल से वंचित रहे गांवों और टोलों तक भी बिजली पहुंचाई गई। उन्होंने कहा 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा शिलान्यास की गई यह योजना लंबे समय तक लंबित रही। 2014 में सरकार में आने के बाद 2017 में इसका उद्घाटन किया गया, जिससे गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों को पीने व सिंचाई का पानी और बिजली मिल सकी। सरकार लगातार मदद कर रही उन्होंने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था। आज जब भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया उसे सुनती है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना इसका प्रमुख उदाहरण है। कोविड जैसी महामारी और वैश्विक संकटों का मुकाबला करते हुए भी भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। देश तेज़ी से 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। युवाओं के हुनर और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार मदद कर रही है। स्टार्टअप्स को राहत देने के लिए एंजेल टैक्स को समाप्त किया गया है। आज देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स कार्यरत हैं, जिनमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न बन चुके हैं और युवा अंतरिक्ष क्षेत्र तक में अपनी छाप छोड़ रहे हैं।
.....
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)