पुलिस लाइन मंदिर में दुर्गा पूजन:एसपी ने की पूजा-अर्चना, जिले में सुख-शांति की कामना
देवरिया में शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से जिले में सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। पूजन के बाद एसपी ने जिलेवासियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। एसपी ने लोगों से नवरात्र का त्योहार हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)