गवाही के लिए प्रिंसिपल को फिर बुलाने की अर्जी:सोमवार को होगी सुनवाई, गोरखपुर में सिपाही ने बच्ची का रेप और हत्या किया
गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची अगवाकर रेप और हत्या के मामले में कोर्ट की कार्रवाई में एक नया मोड़ आया है। शुक्रवार को अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में अर्जी देकर मांग की कि सरस्वती विद्या मंदिर चिउटहा की प्रिंसिपल गरिमा उपाध्याय को दोबारा गवाही के लिए बुलाया जाए। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पेनड्राइव में रखी स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कोर्ट के सामने अहम साक्ष्य के रूप में रखा जा सके। इस अर्जी पर अब सोमवार को सुनवाई होगी। पेनड्राइव में दर्ज फुटेज को सबूत बनाने की तैयारी
यह पूरा केस अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो शमीम अहमद अंसारी की कोर्ट में चल रहा है। इससे पहले गुरुवार को सरकारी वकील राम मिलन सिंह ने प्रिंसिपल गरिमा उपाध्याय को गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश किया था। तब प्रिंसिपल ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपने की बात कही थी और अपनी बात रखी थी। इसके बाद आरोपी के वकील ने भी उनसे सवाल-जवाब (जिरह) पूरे कर लिए थे। लेकिन अब सरकारी पक्ष पेनड्राइव में सेव डिजिटल फुटेज को कानूनी रूप से पक्का सबूत बनाने के लिए प्रिंसिपल को दोबारा कोर्ट बुलाना चाहता है। केस की अहम कड़ी है यह सीसीटीवी फुटेज
सरकारी पक्ष का मानना है कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की यह फुटेज इस पूरे केस की सबसे मजबूत इलेक्ट्रॉनिक कड़ी है। यह फुटेज वारदात के समय और आरोपी की मौजूदगी के जुड़े तार आपस में मिलाने में बेहद काम आएगी।गुरुवार को जिरह पूरी हो जाने के बाद शुक्रवार को यह नई अर्जी दाखिल की गई है। अब सोमवार को जब कोर्ट इस अर्जी पर फैसला सुनाएगा, उसके बाद तय होगा कि प्रिंसिपल दोबारा गवाही देने कोर्ट आएंगी या नहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)