नकली एंटी रेबीज वैक्सीन वाले बैच की 591 वायल मिलीं:दिल्ली से मिले इनपुट के बाद शहर की दो फर्मों की चल रही जांच

Sep 26, 2026 - 06:37
0
नकली एंटी रेबीज वैक्सीन वाले बैच की 591 वायल मिलीं:दिल्ली से मिले इनपुट के बाद शहर की दो फर्मों की चल रही जांच
दिल्ली में पकड़ी गई नकली एंटी रेबीज वैक्सीन का मामला सामने आने के बाद कानपुर में सील की गई दवा एजेंसियों की जांच शुक्रवार देर रात तक जारी रही। औषधि विभाग की टीम ने न्यू आरजे फर्म में स्टॉक और खरीद-बिक्री के अभिलेख खंगाले। आरजे फर्म में जांच के दौरान दिल्ली में पकड़ी गई नकली अभयरैब वैक्सीन (रेबीज वैक्सीन) के उसी बैच की 591 वायल मिली हैं। विभाग ने सभी वायल जब्त कर सैंपल जांच के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित लैब भेजा है। दिल्ली से इनपुट के बाद सील की गई थी एजेंसी ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भगीरथ पैलेस में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन पकड़े जाने के बाद मिले इनपुट के आधार पर कानपुर की न्यू आरजे और एलेक्जयोर फर्म की जांच की जा रही है। दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान इन दोनों फर्मों से जुड़ा इनपुट औषधि विभाग को मिला था। इसके बाद बुधवार को बिरहाना रोड स्थित न्यू आरजे और एलेक्जयोर समेत दो दवा एजेंसियों को सील किया गया था। कई राज्यों में हुई सप्लाई शुक्रवार को फर्म संचालक की मौजूदगी में स्टॉक और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक अभिलेखों की पड़ताल में नकली वैक्सीन की सप्लाई कानपुर के अलावा दूसरे राज्यों में भी किए जाने के प्रमाण मिले हैं। किन-किन स्थानों पर वैक्सीन भेजी गई और कितनी मात्रा में सप्लाई हुई, इसकी जांच की जा रही है। स्टॉक व कागजात की हो रही जांच जांच में यह भी सामने आया कि 18 सितंबर को न्यू आरजे फर्म को संबंधित बैच की वैक्सीन का स्टॉक मिला था। विभाग अब खरीद के स्रोत, स्टॉक में आने की तारीख और आगे की बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। फर्म संचालक के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। ओमपाल सिंह ने बताया कि एलेक्जयोर फर्म की भी जांच जारी है। फिलहाल वहां नकली वैक्सीन का स्टॉक नहीं मिला है। दोनों फर्मों से मिले दस्तावेजों और स्टॉक की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User