'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम:17 फीट की लंबी और चौड़ी रंगोली बनाई, राष्ट्र निर्माण में सहयोग पर जोर
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकासखंड नवाबगंज के ब्लॉक प्रांगण में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों और शिक्षिकाओं ने मिलकर 17x17 फीट की एक बेहद आकर्षक और भव्य रंगोली उकेरी, जो पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण में सेवाभाव और कला के महत्व पर अपने विचार रखे और कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इस खास मौके पर एडीओ पंचायत आशीष भटनागर, एडीओ आईएसबी रोहतास पटेल, कला शिक्षिका प्रज्ञा आर्या, विमलेश, जूली गंगवार, स्वाति, महेंद्र, मुनीश माथुर और भाजपा मंडल महामंत्री रामप्रकाश गंगवार समेत ब्लॉक के कई अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)