हॉर्न बजाने पर भाजपा नेता के बेटे पर हमला:हरदोई में ईंट और लात-घूंसों से पीटा, सिर में गंभीर चोट

Oct 04, 2026 - 18:19
0
हॉर्न बजाने पर भाजपा नेता के बेटे पर हमला:हरदोई में ईंट और लात-घूंसों से पीटा, सिर में गंभीर चोट
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजपेई चौराहे पर हॉर्न बजाने के विवाद में भाजपा नेता के 17 वर्षीय बेटे ऐश्वर्य प्रताप सिंह पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि युवकों ने ईंट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। रविवार दोपहर 1:30 बजे ऐश्वर्य का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। हॉर्न बजाने पर गाली-गलौज का आरोप भूसा मंडी निवासी योगेंद्र पाल सिंह भूसा व्यापारी हैं और भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा ऐश्वर्य 11वीं कक्षा का छात्र है। शनिवार रात ऐश्वर्य शहर के लक्ष्मी पुरवा निवासी अपने दोस्त के घर से स्कूटी से लौट रहा था। आरोप है कि बाबा मंदिर के पास वाजपेई चौराहे पर तीन युवक रास्ते में खड़े थे। ऐश्वर्य ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। ईंट से सिर पर वार करने का आरोप ऐश्वर्य के पिता का आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में ऐश्वर्य सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से भी मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया। रविवार दोपहर ऐश्वर्य का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की ऐश्वर्य के पिता योगेंद्र पाल सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User