नोएडा के पहले स्काईवॉक का उद्घाटन:सेक्टर 51 और 52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा, 20 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा

Oct 04, 2026 - 18:19
0
नोएडा के पहले स्काईवॉक का उद्घाटन:सेक्टर 51 और 52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा, 20 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा
नोएडा के सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले स्काईवॉक का उद्घाटन विधायक पंकज सिंह ने किया। यह स्काईवॉक नोएडा की एक्वा लाइन और डीएमआरसी की ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन को आपस में जोड़ता है। इससे रोजाना करीब 20 हजार यात्रियों को फायदा मिलेगा। लगभग 460 मीटर लंबा यह स्काईवॉक 37 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसका उद्देश्य सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ता देना है। इसके जरिए यात्री बिना सड़क पर उतरे एक मेट्रो स्टेशन से दूसरे तक पहुंच सकेंगे। यह स्काईवॉक उन यात्रियों के लिए खास तौर पर मददगार होगा, जिन्हें दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो की सेवाएं बदलनी पड़ती हैं। इससे समय की बचत होगी और सड़क पर चलने का जोखिम कम होगा। दोनों नेटवर्क के बीच यात्रियों का आना-जाना आसान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User