हाईकोर्ट बार चुनाव मतगणना: शक्ति सिंह और अन्नपूर्णा सिंह आगे:11वें दिन 9628 मतपत्रों की गिनती, कल भी जारी रहेगी

Oct 05, 2026 - 20:24
0
हाईकोर्ट बार चुनाव मतगणना: शक्ति सिंह और अन्नपूर्णा सिंह आगे:11वें दिन 9628 मतपत्रों की गिनती, कल भी जारी रहेगी
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के चुनाव 2026-27 की मतगणना 11वें दिन सोमवार को भी जारी रही। दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 9628 मतपत्रों की गिनती हुई। मतगणना के दौरान सामने आए रुझानों में उपाध्यक्ष पुरुष पद पर शक्ति सिंह और उपाध्यक्ष महिला पद पर अन्नपूर्णा सिंह चंदेल सबसे अधिक वोटों के साथ आगे चल रही हैं। हालांकि, अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लाइब्रेरी हाल में मतपत्र संख्या-4 के 4608 मतपत्रों की गिनती की गई। इसमें उपाध्यक्ष पुरुष के चार और उपाध्यक्ष महिला के दो पद शामिल हैं। उपाध्यक्ष महिला पद के रुझानों में अन्नपूर्णा सिंह चंदेल को 1891 वोट मिले हैं। रंजना सिंह 1388 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मंजू कुमारी (मंजू पांडेय महक) को 1343, रीमा गुप्ता को 974 और हया रिजवी को 942 वोट मिले हैं। राखी कुमारी को 700 वोट मिले हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पुरुष पद पर शक्ति सिंह 768 वोट के साथ आगे हैं। आशुतोष पांडेय को 631, जितेंद्र सिंह को 552 और अवनीश कुमार श्रीवास्तव को 543 वोट मिले हैं। कमलेश रतन यादव को 528 और परवेज इकबाल अंसारी को 527 वोट मिले हैं। विनोद कुमार तिवारी को 55 और उलझन सिंह बिंद को 72 वोट मिले हैं। इधर, पं. के.एन. मिश्र अध्ययन कक्ष (न्यू कमेटी रूम) में मतपत्र संख्या-5 के 5020 मतपत्रों की गिनती हुई। इसमें संयुक्त सचिव महिला, कोषाध्यक्ष महिला और कार्यकारिणी सदस्य महिला पदों के मतपत्र शामिल हैं। चुनाव समिति के अनुसार, 6 अक्टूबर को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों स्थानों पर मतपत्र संख्या-4 और 5 की मतगणना जारी रहेगी। हाईकोर्ट बार का चुनाव 17 सितंबर को हुआ था और इसके बाद से लगातार मतगणना चल रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी के साथ चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ला, लक्ष्मी कांत मिश्रा और अनुभव शुक्ला की निगरानी में मतगणना हो रही है। चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User