हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बिजनौर में वकीलों का प्रदर्शन:बैरिकेड तोड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे, डीएम को ज्ञापन सौंप पश्चिमी यूपी में बेंच की मांग की

Oct 14, 2026 - 14:01
0
हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बिजनौर में वकीलों का प्रदर्शन:बैरिकेड तोड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे, डीएम को ज्ञापन सौंप पश्चिमी यूपी में बेंच की मांग की
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को एक बजे बिजनौर में सैकड़ों वकीलों ने न्याय यात्रा निकाली। वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द बेंच बनाने की मांग की। पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग लगाई थी, पर वकीलों ने उन्हें पार कर तोड़ दिया। और कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। यह मांग करीब 50 साल से चल रही है और अब जन आंदोलन बन चुकी है। वकीलों के अनुसार, इस मांग का मकसद लोगों को सस्ता और जल्दी न्याय दिलाना है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में करोड़ों मुकदमे अटके हैं, जिससे न्याय में देर होती है। पश्चिमी यूपी में बेंच बनने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने इसे जनता के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। वकीलों ने केंद्र व राज्य सरकार से जल्द फैसले की मांग की और 'बेंच नहीं तो वोट नहीं' का नारा भी लगाया। न्याय यात्रा के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सत्यपाल सिंह, एडवोकेट फैसल खान, अरशद एडवोकेट, आसिफ हुसैन, मौ शादाब, मुकुल, मोंटी, हरपाल सिंह, आसिफ हुसैन, अहमद जकावत अजमल खान, आकांक्षा, नैना संगीता सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User