रेप के आरोपी के समर्थन में वकील एसपी दफ्तर पहुंचे:कानपुर देहात में छात्रा के माता-पिता ने भी मुकदमे को बताया गलत, जांच की मांग

Oct 14, 2026 - 14:01
0
रेप के आरोपी के समर्थन में वकील एसपी दफ्तर पहुंचे:कानपुर देहात में छात्रा के माता-पिता ने भी मुकदमे को बताया गलत, जांच की मांग
कानपुर देहात में कार के अंदर नशीला पदार्थ खिला कर छात्रा से रेप के मामले में बुधवार को आरोपी अधिवक्ता आशीष शुक्ला के समर्थन में करीब सैकड़ों वकील एसपी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ छात्रा के माता-पिता और करीब 30 महिलाएं भी मौजूद रहीं। महिलाएं एसपी के दफ्तर के बाहर बैठ गई भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एसपी को खुद दफ्तर के बाहर आकर हालातों को संभालना पड़ा। एसपी ने महिलाओं को कमरें में बिठाया उसके बाद एसपी में अपने दफ्तर के अंदर करीब 50 वकीलों को बुलाया और बातचीत को आरोपी पक्ष ने मुकदमे को साजिश के तहत दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। बीते सोमवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नंगे पांव एसपी के दफ्तर पहुंच आशीष शुक्ला उर्फ सोनू पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने,अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी बुधवार को आरोपी अधिवक्ता के समर्थन में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। वकीलों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान दिलीप शंकर दिवाकर और बाकी लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते आशीष शुक्ला को फंसाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच की मांग की एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और साजिश से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने की मांग की। प्रार्थना पत्र में सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच कराने की मांग भी की गई है। छात्रा के माता-पिता ने केस को फर्जी बयाया मामले में छात्रा के माता-पिता ने भी मुकदमे को गलत बताया। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ वैसी कोई घटना नहीं हुई, जैसी शिकायत में बताई गई है। माता-पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पिछले तीन दिनों से घर पर नहीं है, प्रधान के यहां रह रही है। एक तरफ छात्रा की शिकायत पर दर्ज मुकदमा है, तो दूसरी तरफ आरोपी पक्ष और छात्रा के माता-पिता के दावे हैं।अब पूरे मामले में पुलिस की जांच अहम होगी। फिलहाल,आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया एक मुकदमें के मामले में कुछ वकील आए थे। उनका कहना है मुकदमा षड्यंत्र के तहत लिखा गया। पीड़िता के माता-पिता भी आए थे, फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User