हाईटेंशन की चपेट में आने से झुलसे मिस्त्री की मौत:देवरिया में साथी की हालत नाजुक, ग्रिल लगाते समय हुआ हादसा

Oct 19, 2026 - 20:29
0
हाईटेंशन की चपेट में आने से झुलसे मिस्त्री की मौत:देवरिया में साथी की हालत नाजुक, ग्रिल लगाते समय हुआ हादसा
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे मिस्त्री मनीष (28) की सोमवार शाम गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे मिस्त्री धनंजय (30) की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों रविवार को एल्युमिनियम की ग्रिल लगाते समय करंट की चपेट में आ गए थे। ग्रिल लगाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गई गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवकुआं के टोला बेलही गांव निवासी मनीष पुत्र प्रमोद प्रसाद गौरीबाजार कस्बे में गुप्ता एल्युमिनियम की दुकान पर मिस्त्री का काम करते थे। रविवार को वह दुकान पर काम करने वाले धनंजय कन्नौजिया पुत्र प्रभुनाथ, निवासी बलियवां, थाना रामपुर कारखाना, के साथ लबकनी गांव निवासी धीरेंद्र शर्मा के घर एल्युमिनियम की ग्रिल लगाने गए थे। रविवार शाम करीब चार बजे दोनों ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ग्रिल ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे दोनों मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देवरिया से गोरखपुर किया गया रेफर हादसे के बाद दोनों घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर गोरखपुर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार शाम करीब पांच बजे मनीष ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, धनंजय की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User