हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक गंभीर झुलसा:छत पर काम करते समय हादसा, धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन
पीलीभीत में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घर की छत पर काम करते समय 30 साल का युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलसकर छत पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन बीसलपुर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के चठिया सेवाराम गांव का है। छत के पास से गुजर रही थी हाईटेंशन लाइन राजेंद्र प्रसाद के बेटे अवधेश बुधवार दोपहर अपने घर की छत पर काम कर रहे थे। मकान के पास से ही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। काम करने के दौरान अचानक अवधेश का शरीर बिजली की लाइन से छू गया। करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और वह झुलसकर छत पर गिर पड़े। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी तुरंत छत पर पहुंचे। अवधेश को झुलसा देखकर परिजन उन्हें आनन-फानन में बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा सीएचसी में डॉक्टरों ने अवधेश को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रिहायशी इलाके से लाइन गुजरने पर ग्रामीणों में नाराजगी हादसे के बाद परिवार के लोग परेशान हैं। वहीं ग्रामीणों में भी मकानों के पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरने को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाके में गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हादसे का खतरा बना रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)