डॉक्टर से ठगी करने वाली महिला समेत 3 अरेस्ट:5वीं पास ने कॉल कर बुजुर्ग को 7 दिन रखा था डिजिटल अरेस्ट, सरगना फरार

Sep 30, 2026 - 16:08
0
डॉक्टर से ठगी करने वाली महिला समेत 3 अरेस्ट:5वीं पास ने कॉल कर बुजुर्ग को 7 दिन रखा था डिजिटल अरेस्ट, सरगना फरार
सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर बुजुर्ग डॉक्टर से 48 लाख की ठगी करने वाले पांचवी पास समेत तीन आरोपियों को साइबर क्राइम टीम ने अरेस्ट किया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने बुजुर्ग डॉक्टर को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात कहकर सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। एडीसीपी क्राइम अरीबा नोमान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बकायदा प्रतापगढ़ में ऑफिस खोला था। 10 सितंबर को कॉल कर किया था डिजिटल अरेस्ट एडीसीपी क्राइम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि स्वरूप नगर निवासी 73 वर्षीय योगेश चंद्र मिश्रा पेशे से डॉक्टर है। 10 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया। उसने बताया कि उनका आधार से लिंक एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मुंबई में धमकी भरी कॉल, अश्लील सामग्री और अन्य गतिविधियों में किया गया है। कॉल करने वाले ने अपना नाम रवि शर्मा बताते हुए व्हाट्सएप पर सीबीआई व इंटरपोल से संबंधित फर्जी दस्तावेज भेजे। जिसके बाद उनकी दूसरे लोगों से बातचीत करवाई गई। जिन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच और सीबीआई मुंबई का अधिकारी बताते हुए उन्हें गंभीर अपराधों में संलिप्त बताया गया। साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने जांच के नाम पर उन्हें वीडियो कॉल के जरिए 7 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। बोगस फर्म के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे 25.98 लाख आरोपियों ने डॉक्टर के साथ 48.20 लाख की ठगी की थी। इसके बाद वह अपनी एक करोड़ की एफडी तुड़वाने के लिए बैंक पहुंचे, जहां शक होने पर बैंक अधिकारियों ने पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आया था, पीड़ित ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी तो दूसरी लेयर के ट्रांजेक्शन में बोकॉयो कांट्रेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के नाम से रजिस्टर्ड बैंक खाते में 25,98200 का ट्रांजेक्शन पाया गया। जांच में सामने आया कि फर्म अकाउंट नवाबगंज, गीता पार्क निवासी हाईस्कूल पास वासु व कैंट फैज साहब का हाता निवासी कंचन प्रजापति के नाम पर है। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User