हाईटेंशन तार हादसे के बाद परिजनों से मिले पूर्व सांसद:बोले- ऊर्जा मंत्री के जिले में ऐसी घटना होना बेहद दुखद, स्वस्थ राजनीति में ऐसे बयानों की जगह नहीं

Oct 03, 2026 - 17:40
0
हाईटेंशन तार हादसे के बाद परिजनों से मिले पूर्व सांसद:बोले- ऊर्जा मंत्री के जिले में ऐसी घटना होना बेहद दुखद, स्वस्थ राजनीति में ऐसे बयानों की जगह नहीं
मऊ में बीते दिनों हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत के बाद राजनीतिक नेताओं का पीड़ित परिवारों से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को 3 बजे घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान पूर्व सांसद अतुल राय ने हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई तीन युवकों की मौत की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि “चिराग तले अंधेरा” वाली स्थिति है। उन्होंने कहा कि जिस जिले से प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आते हैं और उनका घर भी घटनास्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है, उसी क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की जान चली जाना गंभीर और दुखद घटना है। अजय राय के बयान पर अतुल राय ने दी नसीहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा ऊर्जा मंत्री को लेकर दिए गए “विकास पुरुष नहीं, विनाश पुरुष” वाले बयान पर भी पूर्व सांसद अतुल राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से अजय राय को बचना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति के अपने व्यक्तिगत विचार होते हैं। अतुल राय ने कहा कि इससे पहले भी अजय राय की ओर से कुछ ऐसे बयान दिए गए हैं, जिनमें उन्होंने बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पूर्व सांसद ने कहा कि स्वस्थ राजनीति में इस तरह के बयानों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं को मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन व्यक्तिगत या आपत्तिजनक टिप्पणियों से बचना चाहिए। हाईटेंशन तार हादसे के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत लाइनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User