लव मैरिज के 5 महीने बाद प्रेग्नेंट महिला का सुसाइड:हाथ पर लिखवाया था फौजी पति का नाम; देहज हत्या का आरोप

Oct 03, 2026 - 17:40
0
लव मैरिज के 5 महीने बाद प्रेग्नेंट महिला का सुसाइड:हाथ पर लिखवाया था फौजी पति का नाम; देहज हत्या का आरोप
कानपुर देहात में शुक्रवार रात 26 साल की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला का शव कमरे में लटका मिला। शनिवार सुबह करीब 10 बजे इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामा रसूलाबाद के कहिंजरी खुर्द गांव का है। 5 महीने पहले फौजी से किया था प्रेम विवाह अंजू ने 21 अप्रैल 2026 को फौजी अंकुश से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने अपने हाथों पर एक-दूसरे का नाम भी लिखवा रखा था। शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे। अंजू गर्भवती थी। पति एक सप्ताह पहले ड्यूटी पर गया था अंकुश फिलहाल हिसार, हरियाणा में तैनात है। वह घटना से करीब एक सप्ताह पहले गांव से ड्यूटी पर लौटा था। शुक्रवार रात उसे पत्नी की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद उसने अपने साले धनवीर को फोन किया। धनवीर ने रात 3:52 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गैलरी में फंदे पर मिला शव कहिंजरी चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, अंजू का शव कमरे के बाहर गैलरी में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप अंजू के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अंजू की हत्या की गई। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। आरोप ससुर, सास, जेठ, जेठानी और ननद समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाए गए हैं। जेठ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया पुलिस ने अंजू के जेठ हरपाल सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक अभी परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User