हाईवे पर बाइक-साइकिल की भिड़ंत में युवक की मौत:चनौरा में शांति ढाबा के पास हुआ हादसा, साइकिल सवार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद के चनौरा स्थित शांति ढाबा के पास शनिवार रात हाईवे पर बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान आकाश (26) पुत्र राजेंद्र निवासी शेखूपुर रैपुरा, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। बताया गया है कि चनौरा में शांति ढाबा के पास हाईवे पर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार आकाश की मौत हो गई। साइकिल सवार युवक घायल वहीं, साइकिल सवार प्रेमपाल पुत्र इंद्रजीत निवासी महादेव नगर, गली नंबर 14, फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल प्रेमपाल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के चलते मौके पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इंस्पेक्टर थाना रामगढ़ संजीव दुबे का कहना है की मोटरसाइकिल और साइकिल की भिड़ंत हुई थी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई है जबकि साइकिल सवार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसके परिजन आ गए हैं। वह उसे आगरा लेकर जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)