हाईवे पर ट्रेलर में घुसा डाक पार्सल कंटेनर:कौशांबी में चालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Oct 05, 2026 - 20:57
0
हाईवे पर ट्रेलर में घुसा डाक पार्सल कंटेनर:कौशांबी में चालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
कौशांबी के सैनी कोतवाली इलाके में सोमवार रात 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डाक पार्सल कंटेनर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। इस टक्कर में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इटावा निवासी रिंकू (वीरेंद्र का बेटा) डाक पार्सल कंटेनर लेकर गुड़गांव से कोलकाता जा रहा था। रात करीब 8 बजे कंटेनर अजुहा हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि रिंकू का बायां पैर टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। अजुहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User