मुरादाबाद की मान्या शर्मा ने राष्ट्रीय जूडो में जीता कांस्य:मुरादाबाद की खिलाड़ी ने 40 किलो वर्ग में राजस्थान की प्लेयर को हराया
मुरादाबाद की जूडो खिलाड़ी मान्या शर्मा ने सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक हरियाणा के असंध स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में हुई थी। मान्या ने अंडर-17 के 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में हिस्सा लिया। कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने राजस्थान की खिलाड़ी को हराया। यह लगातार तीसरी बार है, जब मान्या ने सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में पदक जीता है। मान्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, जूडो कोच मयंक कश्यप और विद्यालय प्रबंधन को दिया। वह कोच मयंक कश्यप के मार्गदर्शन में लगातार ट्रेनिंग कर रही हैं। मान्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा और प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मान्या की मेहनत से मुरादाबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)