हापुड़ में फ्रेशर पार्टी ‘उमंग 2K26’:यशु मिस और आतिफ मिस्टर फ्रेशर चुने गए

Oct 06, 2026 - 11:37
0
हापुड़ में फ्रेशर पार्टी ‘उमंग 2K26’:यशु मिस और आतिफ मिस्टर फ्रेशर चुने गए
हापुड़ में जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी ‘उमंग 2K26’ का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष और शिक्षकगण मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों में विद्यार्थी पिछले करीब एक माह से पूरे उत्साह और समर्पण के साथ लगे हुए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल अपनी छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और टीम भावना (टीम वर्क) का भी विकास करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्लबों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। फ्रेशर पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर की प्रतियोगिता रही। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद एमबीए प्रथम वर्ष की यशु को 'मिस फ्रेशर 2026' और आतिफ आलम को 'मिस्टर फ्रेशर 2026' चुना गया। विजेता प्रतिभागियों को संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वरिष्ठ छात्रों ने जूनियर छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत कर कॉलेज की परंपराओं से अवगत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User