संभल में मौसम बदला, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी:ब्लड जांच 7500 और ओपीडी 1000 के पार पहुंची
संभल में 6 दिन के बाद मौसम बदला है। शहरी इलाके में कभी धूप तो कभी बादल छाने के साथ ही 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हुआ है। पिछले कई दिनों से धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी थी, लेकिन सुबह और रात को मौसम ठंडा था। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, AQI 139 दर्ज किया गया है। मंगलवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 2 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट के साथ अपराह्न 12 बजे शाम 06बजे तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर इलाके के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट है जबकि तहसील चंदौसी शहर सहित ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र सहित कई इलाकों में अच्छी धूप निकल रही है। मौसम विभाग में दोपहर के समय हल्की बारिश और पूरे दिन बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। तहसील गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई क्षेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा अधिकारियों के गांव में नहीं आने और कोई मदद नहीं पहुंचने के दावे के बाद एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ है, वहीं किसानों की बर्बादी फसल के मुआवजे के लिए सूची तैयार की जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है, निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बुखार से संबंधित मरीजों की भीड़ लगी है।
सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में 42 मरीज भर्ती हैं। प्रतिदिन 7500 से अधिक ब्लड जांच हो रही है, 250 के लगभग मरीज प्रतिदिन बुखार के नए सामने आ रहे हैं और ओपीडी 1000 के पार पहुंची है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। आपको बता दें कि इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)