हापुड़ के 51 गांवों में नल से पहुंचा पानी:जल जीवन मिशन में जल अर्पण पूरा, बाकी योजनाएं मार्च 2027 तक होंगी पूरी
हापुड़ में जल जीवन मिशन के तहत 43 ग्रामों के मुकाबले 51 राजस्व गांवों की पेयजल योजनाओं का 'जल अर्पण' पूरा हो चुका है। हर घर तक पाइपलाइन से साफ पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। बाकी योजनाएं मार्च 2027 तक पूरी होंगी। 2 अक्टूबर को हापुड़ विकास खंड की मतनावली और धौलाना विकास खंड की सिवाया ग्राम पंचायत में 'जल अर्पण' कार्यक्रम हुआ। इससे ग्रामीण परिवारों को पाइप से पानी मिल रहा है। अधिकारियों ने पानी की गुणवत्ता जांचने व निगरानी की व्यवस्था बताई। ग्रामीणों को योजना के संचालन व रखरखाव की भूमिका समझाई गई। उनसे पानी बर्बाद न करने और लीकेज या खराबी होने पर ग्राम पंचायत या विभाग को तुरंत बताने की अपील की गई। 'जल साथी ऐप' से ग्रामीण पानी से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, अधिशासी अभियंता पंकज, सहायक अभियंता पिन्टू मौर्य, जूनियर इंजीनियर अनुज सांगवान, एल.सी. इंफ्रा के प्रतिनिधि और मेधज के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शक्ति तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)