IMA मेरठ की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ:डॉ. प्रदीप बंसल संभालेंगे अध्यक्ष पद की कमान, डॉ. राजीव गोयल होंगे मुख्य अतिथि

Oct 03, 2026 - 17:21
0
IMA मेरठ की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ:डॉ. प्रदीप बंसल संभालेंगे अध्यक्ष पद की कमान, डॉ. राजीव गोयल होंगे मुख्य अतिथि
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मेरठ शाखा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम को आयोजित किया जाएगा। हाल ही में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में विजयी रहे आशीर्वाद अस्पताल के संचालक डॉ. प्रदीप बंसल IMA मेरठ के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. प्रदीप बंसल का मुकाबला स्टार नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. मोनिका तोमर से हुआ था। मतदान के बाद हुई मतगणना में डॉ. प्रदीप बंसल विजयी रहे थे। चुनाव में IMA से जुड़े करीब 800 चिकित्सकों ने मतदान किया था। शपथ ग्रहण समारोह में IMA उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। IMA उत्तर प्रदेश के संरक्षक और IMA मुख्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल सम्मानित अतिथि रहेंगे। समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपने पद और दायित्व की शपथ लेंगे। IMA पदाधिकारियों के अनुसार समारोह में चिकित्सक समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होगी। नई कार्यकारिणी से चिकित्सा सेवाओं के साथ चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User