हापुड़ के अलीनगर में पति-पत्नी के विवाद में मारपीट:तीन लोग घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

Oct 15, 2026 - 11:45
0
हापुड़ के अलीनगर में पति-पत्नी के विवाद में मारपीट:तीन लोग घायल, पुलिस ने जांच शुरू की
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलाया था। उनके ससुराल पहुंचने पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। चौकी इंचार्ज रमेश गौतम ने बताया कि तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User