हापुड़ के जेएमएस कॉलेज ने बास्केटबॉल में सिल्वर मेडल जीता:चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, 3 खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन के लिए चयन

Oct 19, 2026 - 20:12
0
हापुड़ के जेएमएस कॉलेज ने बास्केटबॉल में सिल्वर मेडल जीता:चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, 3 खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन के लिए चयन
हापुड़ के जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की बास्केटबॉल टीम ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की अंतरमहाविद्यालयीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 16 और 17 अक्टूबर 2026 को मेरठ के डीएन कॉलेज में हुई थी। टीम के तीन खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जहां वे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। जेएमएस की टीम ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले मैच में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद को 30-26 से हराया। इसके बाद मेजबान डीएन कॉलेज, मेरठ को 30-10 और मेरठ कॉलेज, मेरठ को 47-27 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इन जीतों के साथ टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। संस्थान के सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने बताया कि जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन पढ़ाई के साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रहा है। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने खिलाड़ियों को बधाई दी और इसे हापुड़ के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी अब विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User