हापुड़ कमोडिटी की आमसभा में चारों निदेशक फिर चुने गए:ललित अग्रवाल लगातार 7वीं बार चेयरमैन बने, सुरेश जिंदल MD नियुक्त

Sep 30, 2026 - 18:03
0
हापुड़ कमोडिटी की आमसभा में चारों निदेशक फिर चुने गए:ललित अग्रवाल लगातार 7वीं बार चेयरमैन बने, सुरेश जिंदल MD नियुक्त
हापुड़। कमोडिटी लिमिटेड (द चैंबर ऑफ कॉमर्स) की आमसभा बुधवार शाम को हापुड़ में हुई। इसमें 200 में से 138 शेयरधारक और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पास किया गया। चार निदेशकों की नियुक्ति के लिए शेयरधारक कमल किशोर अग्रवाल ने गुप्त मतदान की मांग की। कंपनी बोर्ड ने यह मांग मान ली और मतदान कराया। हालांकि, कमल किशोर अग्रवाल समेत कुछ लोगों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। मतदान में 115 शेयरधारकों ने भाग लिया। इनमें एक मतपत्र रद्द हुआ, जबकि 114 वोट चारों निदेशकों के पक्ष में पड़े। इसके बाद ललित अग्रवाल, सुरेश जिंदल, कपिल सिंघल और सचिन अग्रवाल को फिर से निदेशक चुना गया। ललित अग्रवाल लगातार सातवीं बार चेयरमैन और सुरेश जिंदल तीसरी बार मैनेजिंग डायरेक्टर बने। चेयरमैन ललित अग्रवाल ने सभी शेयरधारकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे कंपनी का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ करेंगे और शेयरधारकों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User