ललितपुर पुलिस ने दो रेप आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया:दोनों आरोपी जेल में बंद हैं, महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों का है गिरोह

Sep 30, 2026 - 18:03
0
ललितपुर पुलिस ने दो रेप आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया:दोनों आरोपी जेल में बंद हैं, महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों का है गिरोह
ललितपुर जिले की जखौरा पुलिस ने बुधवार को दो रेप आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सीओ सिटी अजय कुमार ने दैनिक भास्कर को यह जानकारी दी। दोनों आरोपी फिलहाल जिला जेल में बंद हैं। जखौरा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ग्राम थनवारा निवासी रघुवीर पाल और अशोकनगर के अमझरा निवासी अरुण पाल उर्फ अरुण एक गिरोह चलाते हैं। इनके खिलाफ महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों पर जखौरा थाने में रेप का एक मुकदमा दर्ज है। एक ग्रामीण की शिकायत पर दर्ज इस मामले में आरोप था कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में भेजा। इनकी आपराधिक गतिविधियों और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगचार्ट को मंजूरी दी। इसके बाद जखौरा थाने में रघुवीर पाल और अरुण पाल पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत केस दर्ज हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User