हापुड़ में 15 साल की किशोरी का अपहरण:ब्यूटी पार्लर से लौटते समय अगवा करने का आरोप, 3 पर केस

Oct 02, 2026 - 20:47
0
हापुड़ में 15 साल की किशोरी का अपहरण:ब्यूटी पार्लर से लौटते समय अगवा करने का आरोप, 3 पर केस
हापुड़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गाजियाबाद के महराजपुर निवासी जीशान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी को अगवा किया। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार रात जीशान समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। भाई के साथ नहीं, भाभी के साथ गई थी पार्लर पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी बहन अपनी भाभी के साथ हापुड़ के एक ब्यूटी पार्लर गई थी। दोपहर करीब 2 बजे दोनों लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान जीशान और उसके दो साथियों ने किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी की मौसी के गांव का रहने वाला है जीशान परिजनों के मुताबिक, जीशान गाजियाबाद के महराजपुर का रहने वाला है। बताया गया कि यही किशोरी की मौसी का गांव भी है। घटना के बाद किशोरी का मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार रात दर्ज हुआ मुकदमा किशोरी के भाई ने गुरुवार को सिटी कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने देर रात जीशान समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दे रही दबिश कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले की जांच के साथ किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User