हापुड़ में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी:5000 उपभोक्ता होंगे प्रभावित, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई
हापुड़ के रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रविवार को पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजलीघर के यार्ड में 33 केवी का ब्रेकर लगाने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इससे करीब 5000 उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान 2026-27 (पार्ट-1) के तहत 33/11 केवी बिजली सबस्टेशन रामपुर रोड के यार्ड में 33 केवी ब्रेकर लगाया जाना है। यह काम रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
इस दौरान करीमपुरा, चमड़ा पैंठ, कोटला मेवातियान और बुलंदशहर रोड समेत रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें। बेहतर बिजली आपूर्ति देना है लक्ष्य उपखण्ड अधिकारी के मुताबिक, ब्रेकर लगाने का काम तय समय में पूरा करने की कोशिश की जाएगी। काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी और मोबाइल चार्जिंग जैसे जरूरी काम पहले ही कर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)