हापुड़ में 5000 से ज्यादा नौकरियों के लिए रोजगार मेला:60 से ज्यादा कंपनियां लेंगी इंटरव्यू, हाईस्कूल से एमबीए तक के युवा हो सकेंगे शामिल

Sep 28, 2026 - 16:36
0
हापुड़ में 5000 से ज्यादा नौकरियों के लिए रोजगार मेला:60 से ज्यादा कंपनियां लेंगी इंटरव्यू, हाईस्कूल से एमबीए तक के युवा हो सकेंगे शामिल
हापुड़ में युवाओं को रोजगार के बेहतर मौके देने के लिए 29 सितंबर को पिलखुवा में एक बड़ा रोजगार मेला लगेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई हापुड़ मिलकर इसे राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज, पिलखुवा में सुबह 10 बजे से लगाएंगे। इस मेले में 20 से ज्यादा स्थानीय कंपनियों के साथ गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम की 30 से अधिक कंपनियां आएंगी। इनमें 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चुनाव इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हाईस्कूल से लेकर एमबीए तक की पढ़ाई वाले युवा इसमें शामिल हो सकेंगे। सहायक प्रबंधक, अकाउंटेंट, एचआर, टीम मेंबर, स्टोर एसोसिएट, डीईओ ऑपरेटर और सुपरवाइजर जैसे कई पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इंटरव्यू के समय बायोडाटा साथ लाना जरूरी है। जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने युवाओं से इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User