मंडी में आढ़ती ने मजदूर को पीटा, फिर पैर काटा:अलीगढ़ में परिजनों ने मुनीम को पीटा; धक्का-मुक्की करते हुए पुलिस की गाड़ी रोकी
अलीगढ़ में अनाज मंडी में सोमवार को मजदूर से मारपीट को लेकर बवाल हो गया। एक आढ़ती ने मजदूर को बुरी तरह पीटा, फिर उसका पैर काट दिया। मामला छर्रा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने पर मजदूर के परिजन और ग्रामीण मंडी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आढ़ती के मुनीम की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। हंगामा बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हो गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने मंडी का गेट बंद कर दिया, जिससे काफी देर तक हंगामा चलता रहा। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)