हापुड़ में 614 किलो सॉस और मिक्स मसाला जब्त:खाद्य सुरक्षा विभाग ने पवित्रा ट्रेडर्स से लिए गए 4 नमूने, कीमत 44,800 रुपए

Oct 14, 2026 - 19:28
0
हापुड़ में 614 किलो सॉस और मिक्स मसाला जब्त:खाद्य सुरक्षा विभाग ने पवित्रा ट्रेडर्स से लिए गए 4 नमूने, कीमत 44,800 रुपए
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम करीब 5 बजे परशुराम कॉलोनी स्थित मैसर्स पवित्रा ट्रेडर्स पर छापा मारकर सॉस और मिक्स मसाले के चार नमूने लिए। मिलावट की आशंका में विभाग ने कुल 614 किलोग्राम सॉस और मिक्स मसाला जब्त किया। इसकी कीमत 44,800 रुपये बताई गई है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 344 किलो सॉस और 270 किलो मिक्स मसाला जब्त खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ‘माय फ्रेश’ और ‘केशव गोल्ड’ ब्रांड के कॉन्टिनेंटल सॉस के दो नमूने लिए। इस दौरान 344 किलोग्राम सॉस जब्त किया गया, जिसकी कीमत 28,600 रुपये है। वहीं, मिक्स मसाले के भी दो नमूने लिए गए। टीम ने 270 किलोग्राम मिक्स मसाला जब्त किया, जिसकी कीमत 16,200 रुपये बताई गई है। जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई विभाग ने यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर की। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि चारों नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी और इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User