हापुड़ में बारिश से गुलाबी ठंड का अहसास:रात में बूंदाबांदी हुई, एसी-कूलर बंद हुए, पंखे में भी ठंडक लगी
हापुड़। जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार रात भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और ठंडक महसूस हुई। सोमवार सुबह सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कुछ देर रिमझिम बूंदें भी गिरीं। बारिश थमने के बाद तेज ठंडी हवाएं चलीं, जिससे मौसम में और ठंडक बढ़ गई। रात में ठंडक बढ़ने के कारण कई घरों में एसी और कूलर बंद हो गए। रात में पंखे की हवा में भी लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई, जिससे गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। बुलंदशहर रोड निवासी अनस ने बताया कि हल्की फुहार वाली बारिश से मौसम खुशगवार है। आज 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना पिछले कई दिनों से हापुड़ में मौसम साफ था। दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। हालांकि रात के तापमान में गिरावट के कारण दिन और रात के मौसम में अंतर नजर आ रहा था। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके बाद शनिवार से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। सोमवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान रविवार के मुक़ाबले 3 डिग्री बढ़कर करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ऐसे में लोग मौसम के मिजाज को लेकर अलर्ट रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)