झांसी में आज 30℃ टेम्परेचर:तेज धूप के साथ बहेंगी ठंडी हवाएं, सामान्य रहेगा मौसम

Sep 28, 2026 - 07:34
0
झांसी में आज 30℃ टेम्परेचर:तेज धूप के साथ बहेंगी ठंडी हवाएं, सामान्य रहेगा मौसम
झांसी में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सुबह से धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, आज जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में बीच-बीच में बादल छा सकते हैं। रविवार को झांसी में मौसम सामान्य रहा। आसमान में बदली छाई रही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके चलते रात में ठंडक का अहसास बढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने रविवार को एक-दो बार बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। अगले पांच दिनों में 34° तक जाएगा तापमान आने वाले पांच दिनों में झांसी में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। तेज धूप के बीच सुबह और शाम को बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार की बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित शनिवार को दिन-रात हुई बारिश और तेज हवाओं का असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। शहर के कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। इससे कई जगहों पर घंटों बिजली गुल रही। रविवार को भी इसका असर दिखाई दिया। नंदनपुरा, आवास विकास, अलाह घाट और एसबीआई मेन ब्रांच समेत कई इलाकों में बिजली विभाग की टीमें सुधार कार्य में जुटी रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User