हापुड़ में बीज की दुकानों पर छापेमारी, 16 नमूने भरे:गुणवत्ता में खामियां मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस, पोटाश की भी जांच हुई

Oct 17, 2026 - 07:11
0
हापुड़ में बीज की दुकानों पर छापेमारी, 16 नमूने भरे:गुणवत्ता में खामियां मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस, पोटाश की भी जांच हुई
हापुड़। रबी सीजन में किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज और खाद मिलें, इसके लिए हापुड़ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीज बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीज के 16 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए सरकारी लैब भेजा जाएगा। कमियां मिलने पर कई दुकानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने टीम के साथ शुक्रवार करीब शाम 5 बजे दुकानों पर बीजों का स्टॉक, बिक्री के रिकॉर्ड, पैकिंग और लेबलिंग की जांच की। यह भी देखा गया कि बीज तय क्वालिटी के हिसाब से हैं या नहीं। लिए गए 16 नमूनों को सरकारी लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट में अगर क्वालिटी खराब मिली, तो दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। साथ ही, दुकानों पर मौजूद पोटाश खाद की क्वालिटी की भी अचानक जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि यह अभियान बीज अधिनियम और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत चलाया गया है। प्रशासन का मकसद किसानों को रबी सीजन में अच्छी क्वालिटी के बीज और खाद देना है। अधिकारियों ने साफ किया कि क्वालिटी से समझौता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User