हापुड़ में दो अलग-अलग जगह कारों में लगी आग:एनएच-9 पर वरना और सिंभावली में हैरियर कार जली, सभी सुरक्षित निकले

Oct 14, 2026 - 18:55
0
हापुड़ में दो अलग-अलग जगह कारों में लगी आग:एनएच-9 पर वरना और सिंभावली में हैरियर कार जली, सभी सुरक्षित निकले
हापुड़ में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर कारों में आग लग गई। पहली घटना एनएच-9 पर हुई, जहां एक वरना कार आग की चपेट में आ गई। वहीं, दूसरी घटना सिंभावली क्षेत्र के लिसड़ी गांव के पास हुई, जहां टाटा हैरियर कार में आग लग गई। दोनों घटनाओं में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। एनएच-9 पर गर्म होने के बाद वरना कार में लगी आग पहली घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। वरना कार (HR51 BL 9308) में आग लग गई। कार चालक आरिफ आबिद के साथ सुभाष और संभल निवासी हिमांशु शर्मा मेरठ जा रहे थे। एनएच-9 पर गंगा एक्सप्रेसवे से आगे कार गर्म होने के बाद उसमें आग लग गई। आग देखकर कार सवार घबरा गए, लेकिन तीनों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। लिसड़ी गांव के पास टाटा हैरियर के बोनट से निकली लपटें दूसरी घटना शाम करीब 4 बजे सिंभावली क्षेत्र के लिसड़ी गांव के पास हुई। गाजियाबाद निवासी नागेंद्र सिंह अपने दोस्त नदीम के साथ टाटा हैरियर कार (UP14 EQ 8286) से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। दोनों दोस्त तुरंत कार से बाहर निकल गए और सुरक्षित बच गए। दमकल टीम ने बुझाई आग सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में किसी को चोट नहीं आई। यातायात भी सामान्य रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User