हापुड़ में 'हुनरबाज' कार्यक्रम शुरू:20 उद्यमियों को 6 महीने ट्रेनिंग, बाजार से जोड़ेंगे; सीडीओ बोली महिलाओं-कारीगरों को प्राथमिकता, 25 अक्टूबर तक आवेदन

Oct 01, 2026 - 07:14
0
हापुड़ में 'हुनरबाज' कार्यक्रम शुरू:20 उद्यमियों को 6 महीने ट्रेनिंग, बाजार से जोड़ेंगे; सीडीओ बोली महिलाओं-कारीगरों को प्राथमिकता, 25 अक्टूबर तक आवेदन
हापुड़। छोटे कारोबार और रोजगार बढ़ाने के लिए 'हापुड़ के हुनरबाज' कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसे सीडीओ कार्यालय और कनेक्टिंग ड्रीम्स फाउंडेशन (सीडीएफ) ने मिलकर शुरू किया है। इसमें 20 उद्यमियों को चुना जाएगा। मेरा हुनर मेरा उद्योग सीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि चुने गए उद्यमियों को छह महीने तक ट्रेनिंग, मेंटरिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ने में मदद मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। सीडीओ श्रुति शर्मा ने बताया कि 'मेरा हुनर, मेरा उद्योग, मेरा हापुड़' नारे के साथ इसका उद्देश्य छोटे कारोबार को मजबूत करना है। हापुड़ के 18 से 40 साल के निवासी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास व्यवसाय का आइडिया या बिक्री का अनुभव हो। विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को प्राथमिकता मिलेगी। महिलाओं, स्वयं सहायता समूह और कारीगरों को प्राथमिकता मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद, सीडीओ की अध्यक्षता वाली जिला समिति अंतिम चयन करेगी। 6 महीने की योजना में ब्रांडिंग, पैकेजिंग, बाजार और बैंक लोन में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। कारोबार को मिलेगा नया स्वरूप कार्यक्रम की शुरुआत दो दिवसीय ओरिएंटेशन बूट कैंप से होगी। इसमें प्रत्येक उद्यमी के लिए छह माह की विकास योजना तैयार की जाएगी। इसके बाद लागत और मुनाफे का आकलन, उद्यम व एफएसएसएआई पंजीकरण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, प्रोडक्ट फोटोग्राफी और डिजिटल कैटलॉग तैयार करने पर काम होगा। उद्यमियों को खरीदारों, मेलों और बाजारों से जोड़ने के साथ बैंक ऋण प्राप्त करने में भी सहयोग दिया जाएगा। प्रत्येक उद्यमी के साथ एक मेंटर रहेगा, जो मासिक समीक्षा करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User