हापुड़ में किसानों ने सौंपा ज्ञापन:गन्ना भुगतान सर्विस रोड मरम्मत मांग, समस्याओं पर आंदोलन की दी चेतावनी

Oct 14, 2026 - 15:08
0
हापुड़ में किसानों ने सौंपा ज्ञापन:गन्ना भुगतान सर्विस रोड मरम्मत मांग, समस्याओं पर आंदोलन की दी चेतावनी
हापुड़ में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरुण प्रधान के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट प्रभारी श्रीराम कुमार यादव को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कुचेसर रोड चौपला स्थित जर्जर सर्विस रोड की मरम्मत, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में नकली और मिलावटी पनीर-घी बनाने वाले अवैध कारखानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी धीरेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मुखिया सचिन गुर्जर, मंगल तंवर, अमित मुकद्दम, अरुण धालिया, ललित हूण, रमेश कुमार, अमन और समीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User