स्ट्रीट डॉग के काटने से किशोर की मौत:बागपत में दो महीने बाद बिगड़ी तबीयत, प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग
बागपत के पुराना कस्बा स्थित केतीपुरा मोहल्ले में 15 वर्षीय शाहिद की मौत आवारा कुत्ते के काटने से हो गई। परिजनों के मुताबिक, करीब दो महीने पहले एक आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों में डर बना हुआ है, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)