हापुड़ में माहेश्वरी सभा ने लगाया रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर:75 यूनिट रक्त जमा हुआ, नेत्र-दंत परीक्षण भी हुए; मुस्लिम भाइयों ने भी किया रक्तदान
हापुड़ में माहेश्वरी सभा (रजि.) ने 4 अक्टूबर को तुलाराम धर्मशाला में एक स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाया। इसमें रक्तदान के साथ नेत्र और दंत परीक्षण की सुविधा भी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त जमा किया गया, जिसे देवनंदिनी ब्लड बैंक को दिया गया। रक्तदान करने वालों में पांच महिलाएं और दो मुस्लिम भाई भी शामिल थे। आयोजकों ने इसे सामाजिक एकता की मिसाल बताया। स्वास्थ्य जांच के दौरान 150 लोगों की आंखों और 82 लोगों के दांतों का परीक्षण हुआ। विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित देखभाल और जांच कराने की सलाह दी। माहेश्वरी सभा के प्रधान अंकुश तापड़िया ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए बहुत जरूरी है। कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक सोमानी और निवर्तमान प्रधान हर्ष माहेश्वरी ने रक्तदाताओं का आभार जताया। इस मौके पर कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)