कृषि महाविद्यालय के नए अधिष्ठाता बने डॉ. हेमंत कुमार सिंह:डॉ. प्रतिभा सिंह का कार्यकाल पूरा होने से पहले बदला पद, कर्मचारियों संग बैठक की
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज द्वारा संचालित कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता पद पर बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा सिंह को पद से हटाते हुए उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार सिंह को कृषि महाविद्यालय का नया अधिष्ठाता नियुक्त किया है। डॉ. प्रतिभा सिंह मार्च में सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। नवनियुक्त अधिष्ठाता डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने कृषि महाविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद 5 अक्टूबर, सोमवार को उन्होंने पूर्व अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के निरंतर विकास और प्रगति की कामना की। उन्होंने नवनियुक्त डीन डॉ. हेमंत कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. प्रतिभा सिंह के कार्यकाल में उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना की। उन्होंने उनके प्रति आभार जताते हुए सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नए डीन डॉ. हेमंत कुमार सिंह को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, शिक्षण एवं शोध की गुणवत्ता को मजबूत करना और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति के लिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का सामूहिक प्रयास, आपसी समन्वय और समर्पण जरूरी है। बैठक में एसोसिएट डीन डॉ. सीताराम मिश्रा, डॉ. विमल, डॉ. शम्भू प्रसाद, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. आर.आर. कुशवाहा, पीए निखिल श्रीवास्तव, टेक्निकल असिस्टेंट डॉ. अभिनव कुमार समेत शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)